विश्वासघात की हद : बेटे ने दोस्त संग मिलकर मां की जमीन-मकान बेच डाली, जुर्म दर्ज
दुर्ग- रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही मां की जमीन और मकान को धोखाधड़ी कर बेच दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमर चौक शर्मा बाड़ा राजातालाब रायपुर निवासी मनोराम भिवंडे का प्रीति विहार के सामने अमलेश्वर में 1420 वर्गफीट में जमीन है. जिसमें मकान बनाई है. पैसे की जरुरत पड़ने पर बेटा प्रवीण भिवंडे और उसका दोस्त पारस प्रसाद केसरी को लोन निकालने के लिये ऋण पुस्तिका, रजिस्ट्री पेपर दिया था. दस्तावेज को फोटो कापी कर वापस देना के लिए बोला गया था. साजिश कर जमीन एवं मकान को पीड़िता के अनुपस्थिति में बगैर जानकारी के विभोर गुप्ता के पास फर्जी तरीका से बेच दिया. 16 जनवरी 2026 को इसकी जानकारी पीड़िता को हुई. विभोर गुप्ता मकान में काम करवा रहा था पूछने पर प्रवीण भिवंडे एवं पारस प्रसाद केसरी ने मकान को बेचना बताया. इस तरह से दोनों ने ठगी किया. पीड़िता ने जिसकी लिखित में शिकायत अमलेश्वर पुलिस से किया गया. दोनों ने मिलकर फर्जी दो इकरारनामा बनाकर ठगी किया. उक्त मकान (संपत्ति) में रेत एवं सीमेंट लाकर निर्माण करने की जानकारी 17 जनवरी को मिली. पुत्र प्रवीण भिवंडे, पारस प्रसाद केसरी ने मिलकर मकान को विभोर गुप्ता से 17 लाख रुपए का इकरारनामा किया. अग्रिम राशि 5.50 लाख नकद अपने पास रख लिए है. उसका इकरारनामा पुत्र प्रवीण भिवंडे, पारस प्रसाद केसरी ने संजना पाण्डेय से 18 लाख में तय कर 7.50 लाख रूपए खाते से प्राप्त किया.
