भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और महामंत्री घोषित
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है. प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी इस आदेश के तहत कांकेर, सुकमा, राजनांदगांव, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जशपुर जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

