रिसालीनेवई शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवई में ग्राम की शाला विकास समिति सदस्य विक्रम (ज्ञानी) श्रीवास्तव द्वारा अपने परिवार सहित विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहन देना और विद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना रहा.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद परमेश्वर देवदास, राहुल राय, प्रेमलाल निर्मलकर, भागवत बुन्देला (अध्यक्ष बैकुंठ धाम समिति), उपेंद्र रिंगरी, रानू धनकर (अध्यक्ष शाला विकास समिति), शेष बाई जांगड़े, नीता श्रीवास्तव एवं श्रीमती एकता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के क्रम में माता जस गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा.अतिथियों ने बच्चों से संवाद करते हुए आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर घोषणा की गई कि वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जायेगा.साथ ही कई अतिथियों ने आगामी माह में पुनः न्योता भोज आयोजन कराने की इच्छा भी व्यक्त की.
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य दीप्ति रानी खोबरागड़े, शासकीय प्राथमिक शाला नेवई, एवं समस्त शाला परिवार द्वारा अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
