ओपनिंग सेरेमनी में इन सितारों का दिखेगा जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क- विमंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा संस्करण आज, 9 जनवरी से शुरू होने वाली है. पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.
डब्ल्यूपीएल का पहला मैच 7 बजे से खेला जाएगा. उससे पहले आज शाम 6.:45 बजे शानदार ओपनिंग सेरेमनी होगा. इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं, जो धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस सेरेमनी को फैंस स्टार स्पोर्टस नेटवर्क और जियो हॉस्टर पर देख सकते हैं.
https://x.com/wplt20/status/2009493902408155254?s=20
ओपनिंग सेरेमनी में इन सितारों का दिखेगा जलवा
डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस धमाल मचाने वाली है. मशहूर रैपर हनी सिंह भी अपने जलवा दिखाने वाले हैं. मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड में बागी 4 से डेब्यू करने वाली हरनाज संधू महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी.
कब और कहां देख सकेंगे महिला प्रीमियर लीग के मैच?
दोपहर वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे (3:30 PM IST) बजे शुरू होंगे, जबकि रात वाले मैच शाम साढ़े सात बजे (7:30 PM IST) शुरू होंगे. टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा, यानी साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस सात बजे होगा. महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी.
WPL 2026 टीम स्क्वाड?
मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), रहीला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, एमीलिया केर, नैट शीवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेन्मार, मिली इलिंगवर्थ, एस सजाना, संस्कृति गुप्ता, सायका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह), प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, कुमार प्रत्युशा.
दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), एल वोल्वार्ट, शेफाली वर्मा, मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, एलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड की जगह), लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणी, श्री चरणी, दिया यादव, निक्की प्रसाद, नंदनी शर्मा.
यूपी वॉरियर्स
मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फीबी लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीणा, चार्ली नॉट.
गुजरात जाएंट्स
एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधू, तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी.
WPL 2026 पूरा शेड्यूल
| मैच नं. | तारीख | होम टीम | अवे टीम | वेन्यू |
| 1 | 9 जनवरी 2026 | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई |
| 2 | 10 जनवरी 2026 | यूपी वॉरियर्स | गुजरात जाएंट्स | नवी मुंबई |
| 3 | 11 जनवरी 2026 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 4 | 12 जनवरी 2026 | दिल्ली कैपिटल्स | गुजरात जाएंट्स | नवी मुंबई |
| 5 | 13 जनवरी 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | यूपी वॉरियर्स | नवी मुंबई |
| 6 | 14 जनवरी 2026 | मुंबई इंडियंस | गुजरात जाएंट्स | नवी मुंबई |
| 7 | 15 जनवरी 2026 | यूपी वॉरियर्स | दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 8 | 16 जनवरी 2026 | मुंबई इंडियंस | यूपी वॉरियर्स | नवी मुंबई |
| 9 | 17 जनवरी 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात जाएंट्स | नवी मुंबई |
| 10 | 17 जनवरी 2026 | यूपी वॉरियर्स | मुंबई इंडियंस | नवी मुंबई |
| 11 | 18 जनवरी 2026 | दिल्ली कैपिटल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई |
| 12 | 19 जनवरी 2026 | गुजरात जाएंट्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा |
| 13 | 20 जनवरी 2026 | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 14 | 22 जनवरी 2026 | गुजरात जाएंट्स | यूपी वॉरियर्स | वडोदरा |
| 15 | 24 जनवरी 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 16 | 26 जनवरी 2026 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 17 | 27 जनवरी 2026 | गुजरात जाएंट्स | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 18 | 29 जनवरी 2026 | यूपी वॉरियर्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा |
| 19 | 30 जनवरी 2026 | गुजरात जाएंट्स | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 20 | 1 फरवरी 2026 | दिल्ली कैपिटल्स | यूपी वॉरियर्स | वडोदरा |
| 21 | 3 फरवरी 2026 | एलीमिनेटर | – | वडोदरा |
| 22 | 5 फरवरी 2026 | फाइनल | – | वडोदरा |
