एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को बनाया कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क--अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने टीम की घोषणा की है. ये टूर्नामेंट दुबई में 12 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें आमने-सामने होंगी. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को इस टीम की कप्तानी दी गई है. वहीं विहान मल्होत्रा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. टीम में वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आएंगे.
एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा
जूनियर क्रिकेट समिति ने 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले आगामी एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत अंडर-19 टीम का चयन किया है.
एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 3
ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 2
अंडर-19 में भारत का शेड्यूल-
| दिन | तारीख | मैच | विरोधी | मैदान (Venue) |
| दिन | 12 दिसंबर | पहला वन-डे | क्वालीफायर 1 | आईसीसी एकेडमी |
| दिन | 14 दिसंबर | दूसरा वन-डे | पाकिस्तान | आईसीसी एकेडमी |
| दिन | 16 दिसंबर | तीसरा वन-डे | क्वालीफायर 3 | द सेवेन्स |
| दिन | 19 दिसंबर | पहला सेमी-फाइनल | ए1 बनाम बी2 | आईसीसी एकेडमी |
| दिन | 19 दिसंबर | दूसरा सेमी-फाइनल | बी1 बनाम ए2 | द सेवेन्स |
| दिन | 21 दिसंबर | फाइनल | (निर्धारित किया जाएगा) | टीबीसी (TBC) |
