छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन
रायपुर- छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था. हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों में शुमार थे. उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ और पूरे हिंदी साहित्य समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था. उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
