मर्रा में आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न
पाटन – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मर्रा में सामुहिक योग कराया गया. योग शिविर का प्रारंभ सरपंच राजा देवांगन द्वारा किया गया. योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा बताया कि यह योग शिविर संचनालय आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा जिला आयुष अधिकारी के तत्वाधान में योग संगम एवं हरित योग तथा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर 17 जून से 21 जून तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मर्रा में विद्यार्थी, शिक्षकों और पालकों को शिविर में ग्राम मर्रा के योगाचार्य तुला राम वर्मा, समाजसेवी लाला राम वर्मा, एवं योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा ने योग प्राणायाम करा कर तत्त्व विकार की जानकारी दी गई. इस शिविर में 1200 से भी अधिक हितग्राहियों ने लाभ लिया.
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बच्चों को प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन किया गया साथ ही डॉक्टर अनीता साहू के द्वारा योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा, लालाराम वर्मा एवं योगाचार्य तुलाराम वर्मा का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया. इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में रितु केतु साहू फार्मासिस्ट, दीपक यादव औषधालय सेवा एवं सावित्री वर्मा अंशकालिक शिक्षक ने अपना सहयोग प्रदान किया.
