परेशान युवक ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम पर डाला सुसाइड पोस्ट
जांजगरीर-चाम्पा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव का एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की मुख्य वजह उसकी गर्लफ्रेंड है. मृतक की पहचान गोपी दास महंत के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. युवक के आत्महत्या करने के बाद उसके इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया. युवक ने बताया कि बीते चार साल से युवती उसे प्रताड़ित कर रही है. युवक ने बताया कि 13 जून को प्रेमिका ने मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15 हजार रुपए लिए, मना करने पर रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी. आखिर में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है.
