घर से 100 मीटर दूर खार में खून से सनी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर- कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव में एक महिला की घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, खुरदूर गांव के खार में लोगों ने खून से लथपथ कुंवरिया बाई की लाश देखी. कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की मदद भी ली. घरेलू विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस की टीम घरा वालो से पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता चल सका है.
