खुटेरी में 25 मई को होगा विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
राजनांदगांव- सोमनी के समीप ग्राम खुटेरी में मानवता के लिए समर्पित युवाओं के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन 25 मई को किया जा रहा है. स्वास्थ्य शिविर में फ्री बीपी. सुगर चेकअप आदि किया जायेगा. यह कार्यक्रम कबीर कूटी भवन, खुंटेरी में संचालित किया जाएगा. आयोजन को मूल रूप देने में मुख्य भूमिका क्षेत्रीय युवा संगठन का होगा साथ है मार्गदर्शन करेंगे सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन, राजनांदगांव व छात्र युवा मंच, राजनांदगांव. रक्तदाताओं को भेंट स्वरूप पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी पूर्व सरपंच हेमंत साहू ने दी.
