बदमाशों की तलाश में जुट पुलिस
धमतरी- धमतरी में पावर हाउस के सामने स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चला दी, जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया जिससे वह घायल हो गए जिसे अस्पाल पहुंचाया गया जहां दोनों की इलाज जारी है. वारदात के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले. गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की रात करीब 8:40 बजे की है. कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर बट से मारा. इसके बाद बीच बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी है. घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. उसके बाद नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
