ऊर्जा फाउंडेशन की अच्छी पहल, पक्षियों के दाना पानी के लिए फ्री में मिट्टी के साकोरे का किया वितरण
रिसाली- कड़ी धूप में पक्षियों की चिंता करते हुए ऊर्जा फाउंडेशन के द्वारा परशुराम चौक मैत्री नगर रिसाली में लोगों को फ्री में मिट्टी के सकोरा वितरण किया गया. साथ ही संदेश दिया कि सकोरे में पक्षियों के लिए दाना पानी रखे. ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में दाना और पानी के लिए भटकना ना पड़ा.

ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय ने बताया कि विगत कई वर्षों से पक्षियों के संरक्षण हेतु अलग अलग स्थानों में साकोरे का निःशुल्क वितरण किया जाता है, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाने पानी के साथ साथ समाज में उनके लिए संरक्षण की भावना लाना है.
इस पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से डॉ. सीमा साहू, शैल सोनी, नीता भलावी, नीरा लेकरा, भावना पाण्डेय ने इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों से पक्षियों के प्रति संवेदना रखते हुए साकोरे में उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करने की अपील की है. कार्यक्रम में सपना श्रीवास्तव, मंजूषा जोशी, विनीता श्रीवास्तव, मुकेश गुंजार, दिव्या रंगारी, नीलू, पुष्पलतागुप्ता का सहयोग रहा.
