मानपुर अंचल के 32 ग्रामों के 4050 बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का मिलेगा लाभ
मानुपर- मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत नये जिलें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है. इसी परिपेक्ष्य में मानपुर में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 1.60 एम.व्ही.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि करते हुए 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चार्ज किया गया. इस प्रकार मानपुर उपकेन्द्र की क्षमता 4.75 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 6.30 ए.व्ही.ए. हो गया है. विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से मानपुर उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा.
मोहला़ संभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार रामटेके ने बताया कि मानपुर उपकेन्द्र में 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से स्थापित नये 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिक्ति पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से वनांचल मानपुर क्षेत्र के 32 ग्रामों के 4050 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा. इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट एवं अधीक्षण अभियंता एस. कंवर ने कार्यपालन अभियंता, ए.के. रामटेके, सहायक अभियंता शिरीष मिलिंद, एस.के. ठाकुर, आर.पी. ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता भावना मंडावी और उनकी टीम की सराहना की है.
