प्रतियोगी परीक्षा में फीस, छात्रों के साथ अन्याय
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करने जा रही है. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता CM हाउस का घेराव करेंगे. मुख्यमंत्री निवास के घेराव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे.
साय कैबिनेट द्वारा प्रतियोगी परीक्षा में इंटरव्यू में पहुंचने पर परीक्षार्थियों की फीस वापस करने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह युवाओं के साथ अन्याय कांग्रेस की सरकार के समय सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निःशुल्क कर दिया गया था. साय सरकार अब छात्रों से भर्ती का फार्म भरने पर शुल्क लेगी यह अन्याय है. जो छात्र इंटरव्यू में पहुंचेगा उन्हीं की फीस वापस होगी. गरीब छात्र कहां से फीस का पैसा लाएंगे? ऐसे में एससी, एसटी छात्र ग्रामीण फार्म तो फार्म भरने से डरेंगे.
