कांग्रेस ने की 7 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति, रिसाली निगम क्षेत्र में पेनुक नेताम को मिली जिम्मेदारी, सूची जारी
भिलाई- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज 7 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है. कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने सूची जारी की है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मालकीत सिंह गैदू की अनुमति से छ.ग. प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष के पद पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया जो निम्नानुसार है:-
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सुपेला कोहका कुरूद में निरंजन गुप्ता, कैम्प क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड में मोहम्मद सलीम, खुर्सीपार छावनी का बृजेश यादव, सेक्टर 1-4 तक कांशीराम निषाद, सेक्टर 5 से 6 तक निरंजन पटेल, सेक्टर-7 से हुडको तक लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता और रिसाली निगम क्षेत्र में पेनुक नेताम को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए है.

