दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा: दुर्ग पटेल चौक से होगी यात्रा की शुरुआत, इन-इन जगहों पर रूकेंगी यात्रा, देखें रूट चार्ट
दुर्ग- दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक “न्याय यात्रा” निकालने का ऐलान किया है. वहीं 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा. ये यात्रा 7 साल की बच्ची के साथ हुए अनाचार मामले पर निकाली जा रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे.
दुर्ग पटेल चौक से होगी यात्रा की शुरुआत
प्रथम दिवस 18 अप्रैल को यात्रा की शुरुआत 3 बजे गांधी मूर्ति पटेल चौक से होगी, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ की जाएगी और खुर्सीपार में भोजन एवं रात्रि विश्राम किया जाएगा. दूसरे दिन 19 अप्रैल को खुर्सीपार से शाम 4 बजे से शुरू होकर कुम्हारी तक यात्रा चलेगी और कुम्हारी में भोजन रात्रि विश्राम किया जाएगा. यात्रा का तीसरा दिन 20 अप्रैल को कुम्हारी नगर पालिका से रालास मोटर्स टाटीबंध रायपुर तक यात्रा चलेगी वहीं रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम किया जाएगा. यात्रा का चौथा दिन 21 अप्रैल को राजीव गांधी चौक पर समापन सभा के पश्चात मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. यह यात्रा लगभग 39.8 किलोमीटर की पदयात्रा के रूप में आयोजित की जाएगी. इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर घटना में न्याय की मांग करेंगे.
रूट चार्ट-
Final Rout Chart_Durg to Raipur NYAY YATRA_18 TO 21 April