दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार तीन मजूदर की मौत
सरगुजा- सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में काम के सिलसिले में लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह जा गिरे और एक दूर फेंका गया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
