6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
धमतरी- जिल से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात एक पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना इलाके के बोड़रा गांव का है. यहां मृतक पिता गोपेश्वर साहू ने अपने बेटे की बेरहमी से जान ले ली. पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना के पीछे का कारण सामने आ सकेगा. SSL की टीम मामले की जांच में जुट गई है.
