किराना दुकान में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर- थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिकरीडीह स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 4 चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरो ने दुकान में रखे सिगरेट, गुटखा, बीडी, बिस्किट, मोबाईल का समान, डी.वी.आर. तथा नगदी रकम चोरी की थी.
प्रार्थी राम प्रवेश मिश्रा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 68/25 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में लगातार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी. इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में आरोपी आरिफ उर्फ सोनू, अंकित विभार, प्रवीण मसीह उर्फ बाँबी एवं हिमांचल पुलस्त उर्फ सौरभ को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गुटखा एवं सिगरेट जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया. चारों आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है.
गिरफ्तार आरोपी
- आरिफ उर्फ सोनू पिता अजीम कुरैशी उम्र 22 साल निवासी मठपुरैना त्रिमुर्ति मंदिर के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर.
- अंकित विभार पिता श्याम विभार उम्र 21 साल निवासी कचना पार्वती नगर रायपुर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर.
- प्रवीण मसीह उर्फ बाँबी पिता चन्द्रभान मसीह उम्म्र 19 साल निवासी भाठागांव बी.एस.यु.पी. कॉलोनी र्क्वाटर नंबर 01/14 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर.
- हिमांचल पुलस्त उर्फ सौरभ पिता अशोक कुमार उम्र 19 साल निवासी भाठागांव बी.एस.यु.पी. कॉलोनी र्क्वाटर नंबर 04/13 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर.
