CGPSC प्रीलिम्स 2024 का परिणाम घोषित, 3737 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (मेंस) परीक्षा के लिए चयनित
रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रीलिम्स 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी. जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) परीक्षा के लिए चयनित किया गया है. मेंस परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2024 तक था. अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं.
मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे. आयोग ने मेंस परीक्षा की तिथि 26, 27, 28 और 29 जून 2025 निर्धारित की है. चयनित उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा, जिसके संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होगी.

