होली से पहले 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों की लगी क्लास, दी गई कड़ी समझाईश
रायपुर- राजधानी में आगामी होली त्योहार पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों को क्राइम ब्रांच में हाजिर कर कड़ी समझाइश दी गई. अब तक 470 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनकी परेड ली जा चुकी है.
पुलिस अधिकारियों द्वारा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे होली त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की हुडदंगी व उत्पात ना मचाये साथ ही किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहंे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया. इस दौरान उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया.
