सीएम साय ने जताया दु:ख
नारायणपुर- जिले के मढ़ोनार में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की ही मौत हो गई. मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है. जानकारी के अनुसार, कोढोली ग्राम पंचायत के इरपानार से 25 लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर ओरछा ब्लॉक में पीडीएस का राशन लेने गए हुए थे. कोढोली ग्राम पंचायत के इरपानार के 25 लोग ओरछा से राशन ट्रैक्टर पर लादकर छोटे डोंगर होते हुए इरपानार अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान जब ट्रैक्टर मढ़ोनार गांव के पास पलट गई, जिसमें सवार 25 लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. इसमें से दो महिलाएं और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई. सभी घायलों का छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है.
सीएम साय ने घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश
ओरछा में 4 लोगों की मौत पर CM विष्णुदेव साय ने दुःख जताया, X में सीएम साय ने लिखा कि नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है. जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.
https://x.com/vishnudsai/status/1897562037892334038
