इंटरसेपटर वाहन : पिछले 7 महीने में 2319 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 25 लाख 89 हजार रूपये …
दुर्ग- सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण ओवर स्पीड, शराब का पीकर वाहन चालकों के दुर्ग यातायात पुलिस ने जमकर चालान काटे. इंटरसेपटर वाहन की मदद से पिछले 7 महीने में कुल 2319 वाहन चालकों पर कार्यवाही की जिसमें सबसे अधिक तेज रफ्तार 321 वाहन चालकों पर 6 लाख 42 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया. इसके अलावा 146 शराब पीकर वाहन चालने वाले, 35 ब्लैक फिल्म, 175 प्रेशर हार्न पर भी कार्यवाही की गई. यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालक का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात ) ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस दुर्ग को प्राप्त इंटरसेपटर वाहन द्वारा ओवर स्पीड, शराब का पीकर वाहन चालन करने वाहन चलाको को नकल कशने हेतु राज्य शासन द्वारा प्रदाय की गई है. इंटरसेपटर वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा 360 डिग्री निगरानी सर्विलांस कैमरा भी है जिससे 160 मीटर दूर से ही वाहन की स्पीड का पता चल जाएगा. इसके अलावा इस वाहन से नशे में वाहन चलाने, निर्धारित मापदंड से अधिक चकाचौंध वाली हेड लाईट लगाने, ध्वनि यंत्रों की तेज आवाज को मापने तथा वाहनों के शीशों में गहरी काली फिल्म लगाने पर चालको पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से नो पार्किग में वाहनो को खड़ा न होने हेतु एलाउसमेन्ट किया जा रहा है.
इंटर सेपटर वाहन से विगत 7 माह में कुल 2319 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई है जिसमें सबसे अधिक सडक दुर्घटना के कारण तेज रफ्तार वाहन पर 321 वाहन चालको पर कार्यवाही, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 146 वाहन चालको पर, संदिग्ध रूप से चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले 35 वाहन, प्रेशन हार्न का उपयोग करने वाले 175 एवं अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वाले 1642 वाहन चालको पर कार्यवाही कर कुल-25,89,100/-रूपये समन शुल्क वसूल किया गया.
