पुलिस टीम ने की 2 हजार फ्लैट की चेकिंग
भिलाई- छत्तीगसढ़ के भिलाई शहर स्थित तालपुरी इंटरनेशनल के पारिजात कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज तड़के 5 बजे टीम ने धावा बोला. गहन जांच-पड़ताल कर 32 लोगों को हिरासत लिया गया है जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल है. यहां कई जोड़े बना वेरीफिकेशन में रह रहे थे. इस दौरा नशे की हालत में दो प्रेमी जोड़े अपना हाथ भी ब्लेड से काटते मिले हैं. पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है. समय भी ऐसा चुना कि किसी भी संदिग्ध को भागने का मौका न मिले. मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी अभिषेक झा के निर्देश में 6 टीमों का गठन कर छापेमारी की गई. यहां से लगातार असामाजिक तत्वों की शिकायतें मिल रही थी. शाम होते ही कॉलोनी के अंदर शराब, गांजा समेत कई तरह का नशा करते हैं. इसके साथ ही रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं. इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं. पुलिस की टीम ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की . इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए. लड़कों के पास से हुक्का, गांजा, चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई. इस कार्रवाई में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पाण्डेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, आईपीएस राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद थे.
