चोरी की बाईक का नंबर प्लेट बदलकर कर रहा था उपयोग
रायपुर- राधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्रार्न्तगत चंदनडीह ग्राम के किराना दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उक्त तीनों आरोपी के चोरी किये गये मोटर सायकल मे फर्जी नबंर लगाकर चोरी करने के लिए उपयोग करते थे. तीनों आरोपी दिगर जिला दुर्ग के ग्राम उरला बीएमवाई के रहने वाले है.
मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2025 के रात्रि करीबन 1.30 बजे थाना आमानाका क्षेत्रार्न्तगत चंदनडीह रोड पर स्थित जय गुरूदेव किराना दुकान मे तीनों आरोपी दुकान मे लगे ताला को तोड़कर दुकान के अन्दर प्रवेश कर चोरी कर रहे थे. दुकान के पास स्थित घर वालो एंव ग्राम वासियों के द्वारा तत्काल सूचना दी. किराना दुकान मे कोई व्यक्ति घुसे हुये तब थाना आमानाका पेट्रोलिंग एंव डायल 112 के स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर तीन चोरो का पकड़ गया.
थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित कर पकड़े गये आरोपीयो से कड़ाई से पुछताछ किया गया पुछताछ करने आरोपी के द्वारा जिला दुर्ग मे पाटन एंव कुम्हारी क्षेत्रार्न्तगत अन्य जगह भी चोरी करना स्वीकार किये जिसमे थाना रानीतराई क्षेत्रार्न्तगत एक मोटर सायकल चोरी किये जिसको नबंर बदल कर चोरी करने जाने हेतु उपयोग कर रहे थे एंव कुम्हारी बाजार चौक के पास स्थित सुने मकान मे ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किये. जिसमे आरोपीयो के कब्जे से एक मोटर सायकल क्रमाक CG-04-CK-2215 हीरो ग्लैमर जप्त किया गया एंव बाजार चौक कुम्हारी के घर से चोरी हुये टीवी ,आईपेड, व चांदी सोने के गहने, प्रींटर को जप्त किया गया है इस प्रकार आरोपीयो के कब्जे से कुल 5 लाख रूपये का चोरी का मशरूका जप्त किया गया है आरोपीयो को थाना आमानाका के अपराध क्रमाक 11/25 धारा 331(4),305,62,3(5)बीएनएस मे गिरफतार कर पुछताछ पर अन्य जिले से चोरी गये मशरूका को जप्त किया गया है . व आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
आरोपीगण
- रमेश साह पिता महेत्तर साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग
- जागेश्वर साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग
- ओम प्रकाश साहू पिता स्व मालो राम साहू निवासी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग
उक्त कार्यवाही मे थाना आमानाका से थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दास, उप निरीक्षक मिनेश्वर बघेल, सउनि दैतारी भोई, आरक्षक दीपक पाण्डेय, आशीष शुक्ला, विकास दुबे, जयदीप तेलाची, गुलशन चौबे, जितेन्द्र बंजारे की महत्वपुर्ण भुमिका रही.
