गौमांस बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, मामले में अब तक दो महिला सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर- राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौकशी से जुड़ा एक आरोपी शाहीद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान 226.6 किलो गौ मांस बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया. इस मामले में अब तक कुल 9 लोग जेल जा चुके हैं.
थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 13/25 धारा 299, 325 बी.एन.एस. तथा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के प्रकरण में थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एक मकान में गौमांस बिक्री करते कुल 06 आरोपी जिसमें समीर मण्डल, खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर उर्फ हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, मोह. ईरशाद कुरैशी और दो महिलाएं बिलकिस बानो, एरम जेहरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया. गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी-
शाहिद खान पिता स्व. मेहमूद खान उम्र 42 साल निवासी ब्लॉक एन, रूम नंबर 101 आर.डी.ए. कालोनी थाना टिकरापारा जिला रायपुर.
वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिय एकाउंट में वीडियो शेयर करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन के कुछ उदाहरण देखिए
रायपुर में खुलेआम गौ मांस बिक रहा है, गाय काटी जा रही है. शराबियों को पुलिस से छुड़ाने के लिए सड़क पर लेटे हैं भाजपा नेता, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने पर पत्रकार की हत्या
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1878396162056609877
