
वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच वेदमाता गायत्री, सावित्री व कुंडलिनी शक्ति पुनः प्रतिष्ठित
राजनांदगांव – नव साज- सज्जा व नए कलेवर से युक्त गायत्री शक्तिपीठ में आज वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच हर्षोल्लास के साथ वेद माता गायत्री,मां सावित्री व कुंडलिनी शक्ति की पुनर्प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस दौरान 24 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमे बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों व सत्य सनातन धर्मी जनों ने इदं नमम् स्वाहा ध्वनि के साथ यज्ञाहूति प्रदान की. इस दौरान पूरा माहौल वैदिक मन्त्रों की गूंज से गुंजायमान हो उठा वहीं महायज्ञ की धुम्र से पूरा वातावरण महक उठा.
बता दें कि अ.भा.गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा 60 वर्ष पूर्व 21 दिसंबर को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में स्वयं अपने हाथों से वेदमाता गायत्री, सावित्री व कुंडलिनी शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. उक्त मंदिर के पुनर्निर्माण होने उपरांत शक्तिपीठ द्वारा 4 दिवसीय भव्य आयोजन कर वेदमाता गायत्री प्रतिमाओं की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की गई. मां गायत्री पुनर्प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर महापौर दम्पत्ति हेमा सुदेश देशमुख, सूर्यकांत चितलांग्या, बृजकिशोर सुरजन,भोला डागा, जयंती भाई पटेल,तरणदीप अरोरा, किसन खंडेलवाल, नरेंद्र लोहिया, विजय हरिहारणों, नंदकिशोर खंडेलवाल सालिगराम, मुरलीधर चौधरी, डा. दुलेश्वर, अशोक खंडेलवाल, वर्षा अग्रवाल ,विजय कौशिक, हिरेन ठक्कर, हरिश गांधी, भाई ओमप्रकाश, जय प्रकाश देवशरण आदि सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों व सत्य सनातन धर्मियों की उपस्थिति बनी रही.
यज्ञ धूम्र से महका वातावरण
गायत्री शक्तिपीठ में वेदमाता गायत्री पूनर्प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर दो दिनों तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने यज्ञाहूति प्रदान की. आयोजन के संचालन के लिए हरिद्वार से आई टोली के प्रमुख शेष देव, शक्ति सिंह,मनीष साहू, अलंकार आदि द्वारा यज्ञ-हवन के बीच वैदिक मन्त्रोंच्चार की धूम बनी रही.
इस दौरान शक्तिपीठ के पुरोहित भाई सुखनंदन, टीकेंद्र ठाकुर कृपाराम, ब्रह्मानंद आदि द्वारा यज्ञोपवीत , गर्भाधान , पूंसवन, नामकरण, विद्यारंभ आदि विभिन्न संस्कार भी संपन्न कराए गए. उपरोक्त त्रि- दिवसीय अनुष्ठानिक आयोजन में आगत सभी परिजनों के लिए माहेश्वरी महिला मंडल की अलका सुरजन, दीपा बागड़ी, अनिता चितलांग्या, वर्षा डागा संगीता सोनी लक्ष्मी डागा के अलावा ओमवती ठाकुर, जयंती साहू, अंजनी कोशा,चेतना साहू आदि द्वारा माहेश्वरी भवन में भोजन महाप्रसादी व्यवस्था में सहयोग किया गया. उक्ताशय की जानकारी भाई ओमप्रकाश द्वारा दी गई.