सीएसपी ने गुंडे-बदमाशों की थाने में लगाई परेड, दी आवश्यक समझाईश
राजनांदगांव- आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाये रखने संस्कारधानी राजनांदगांव में गुंडे-बदमाशों की परेड ली. सीएसपी ने गुंडों बदमाशों की परेड ली. सभी बदमाशों को थाना में बुलाकर फटकार लगाई और आवश्यक समझाईश दी गई.
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक द्वारा थाना सिटी कोतवाली परिसर मे थाना कोतवाली, लालबाग, पुलिस चैकी चिखली क्षेत्र के सूचीबद्व आदतन निगरानी गुण्डा बदमाशों, आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहने एवं आदतन अपराधियों को थाना कोतवाली परिसर में परेड कराया गया गया. तथा बदमाशों को अगामी चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार से गडबड़ी न फैलाने अपराधिक गतिविधयों से दूर रहने की समझाईश दिया गया. इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय बरेठ थाना कोतवाली, निरीक्षक नवरतन कश्यप देहात थाना लालबाग एवं उप निरीक्षक नरेश बंजारे प्रभारी पुलिस चैकी चिखली के उपस्थिति रहे.
