शराबी बेटे के झगड़े से पिता परेशान, रॉड, ईट से हमला कर उतारा मौत के घाट
कोरबा- जिले के उरगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को शराबी बेटा को एक पिता ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठागांव की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जीवराखन सिंह (31 वर्ष) अक्सर शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट और गाली-गलौज करता था. वहीं घटना के दिन भी वह शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा कर रहा था. इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की उसके पिता मानसिंह ने रॉड और ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
