
अंतराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ : जेवर सफाई व इनाम का झांसा देकर ठगी, 8 महिला व 6 पुरुष गिरफ्तार
बलौदाबाजार- बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस जिले में ठगी करने वाले अंतराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है जिसमें 08 महिला एवं 06 पुरुष शामिल है. शातिर ठग गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनसे बर्तन बदलने और सोने-चांदी के जेवर को कंपनी में दिखाकर इनाम दिलाने के बहाने ठगी की गई है. पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इसमें शामिल और भी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सके.
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया किआरोपियों द्वारा विशेष कर दोपहर के समय घर में रहने वाली अकेली महिलाओं को बनाया जाता था ठगी का निशाना, गिरोह के सदस्य गली-गली घूम घूम कर अकेली या वृद्ध महिलाओं वाले मकान को टारगेट करते थे. घटना के दौरान महिलाओं को अपनी बातों में उलझा कर विभिन्न प्रकार की प्रलोभन भरी बातें करते हुए ठगी की घटना को अंजाम देते थे. आरोपियों से 2,00,000 रूपये कीमत मूल्य का सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 10,000 रूपये बरामद किया गया सांथ ही आरोपियों से कुल 22 मोबाइल जब्त किया गया.
आरोपियों के नाम
- संजू मल्हार उम्र 22 साल निवासी ग्राम आराकट्टा थाना कुजूर जिला रामगढ़ झारखंड
- बसंत मल्हार उम्र 45 साल निवासी देलहोर पोस्ट तिलैया जिला गया बिहार
- सूरज मल्हार उम्र 22 वर्ष निवासी मल्हार थाना मल्हार जिला सतना मध्य प्रदेश
- अभिमान मल्हार उम्र 22 वर्ष निवासी खिजूरी थाना किसरी जिला गिरिडीह झारखंड
- अशोक मल्हार उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी थाना बाकेबजार जिला गया बिहार
- अवधेश मल्हार उम्र 38 साल निवासी सेमराखरो थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड
- अंतरादेवी मल्हार उम्र 40 साल निवासी ग्राम द्वारी थाना बाकेबजार जिला गया बिहार
- सविता देवी मलार उम्र 35 साल निवासी सेमराखरो थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड
- दामिनी मल्हार उम्र 21 वर्ष निवासी खिजूरी थाना किसरी जिला गिरिडीह झारखंड
- कामिनी मल्हार उम्र 18 वर्ष निवासी मैहर थाना मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश
- राधना मल्हार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मल्हार थाना मल्हार जिला सतना मध्य प्रदेश
- निर्जला देवी मल्हार उम्र 30 साल निवासी ग्राम आराकाटा थाना कुंजू जिला रामगढ़ झारखंड
- बेलपति मल्हार उम्र 40 साल निवासी देलहोर पोस्ट तिलैया जिला गया बिहार
- जोगनी देवी मलार उम्र 45 साल निवासी आरकंडी वार्ड क्रमांक 9 महाराजा नगर थाना मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश.