प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की वारदातें, आखिर कब सुरक्षित होंगी महिलाएं?
रायपुर- पुलिस प्रशासन हो या सरकार. हर कोई महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रहे हैं, मगर अब यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं. प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, दुराचार, चैन स्नेचिंग, हत्या, लूटपाट और गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में महिलाओं व युवतियों में असुरक्षा की भावना पनप रही है वही दूसरी ओर सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ना तो लाजिमी है.छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और विपक्ष की पार्टी लगातार प्रदर्शन और प्रेसवार्ता कर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आवाज उठा रहे है.
पहला मामला
आज फिर प्रदेश की राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार, भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है. बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था. पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है. पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी. बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी. तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी.
दूसरा मामला
दुर्ग जिले के भिलाई जामुल थाना इलाके में छावनी बस्ती में गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां एक युवती से शादी शुदा प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गैंगरेप के इस वारदात को जामुल थाना क्षेत्र के छावनी बस्ती के आईटीआई मैदान स्थित खंडहर में अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने टिकेश्वर साहू, धनेन्द्र साहू व परमेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है.
तीसरा मामला
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को सिलाई मशीन लेने घर से निकली युवती को 5 युवकों ने हवस का शिकार बनाया. आरोपियों द्वारा पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह 20 दिन के बाद पीड़ित ने हिम्मत करके अपने परिजनों को बताई और थाना पहुंची. शिकायत के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
