विधायक देवेंद्र को AICC ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने माँ का राजकीय गमछा से किया सम्मान
भिलाई- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का पार्टी में कद बढ़ गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. AICC ने विधायक यादव को राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं.
विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक देवेंद्र यादव की माता का राजकीय गमछा से सम्मान किया गया.
इस अवसर पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल चन्द्रकला तारम, चंद्रिका रावटे, अश्लेष मरावी एवं हाउस लीज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र परघनिया व रिसाली निगम के एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे.
बता दें कि, देश में किसी भी कलेक्टर-एसपी दफ्तर को आगजनी का पहला मामला छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिला में 10 जून को सामने आया था. बलौदाबाजार के इसी घटना में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रात करीब 1 बजे विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक बलौदाबाजार पहुंचे थे. देवेंद्र यादव फिलहाल जेल में बंद है. CJM कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड में सेंट्रल जेल रायपुर भेजा था. जहां से उन्हें मंगलवार को बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया गया. पेशी के बाद देवेंद्र यादव की रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई.
