स्कोडा कार से शराब तस्करी: दीगर राज्य मध्यप्रदेश निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- अवैध शराब को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है. तस्कर मध्यप्रदेश निर्मित शराब को कार से मध्यप्रदेश के बैतूल से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की और ले जाया जा रहा था. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नागपुर की ओर एक सफेद रंग की स्कोडा कार क्रमांक सी.जी. 04 डी एक्स 1877 मे भारी मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर रायपुर की ओर ले जा रहा है. कि सूचना पर घटना स्थल सी.आई.टी. बाइपास से कन्हारपुरी जाने वाली रोड राजनांदगांव के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़े चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता शेख आमिर पिता शेख हासिम उम्र 28 साल निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगाव (छ.ग.) बताया.
वाहन को चेक करने पर वाहन के अंदर अवैध रूप से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिलने पर आरोपी के कब्जे से 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कुल 1100 पौवा मात्रा 198 बल्क लीटर कीमती 126500 रूपये, एक स्कोडा कार क्रमांक सी.जी. 04 डी एक्स 1877 कीमती 5.00000 रूपये व दो नग मोबाईल जुमला कीमती 6.26500 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी पूछताछ पर उक्त शराब को बैतूल मध्यप्रदेश से जगदलपुर बस्तर ले जाना बताया गया है. आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने से अपराध क्रमांक 424/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया.
