स्कूली बच्चों को ऑटो/वैन में परिवहन करने वाले 20 वाहनों पर कार्रवाई
दुर्ग- यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा नियम का अव्हेलना कर स्कूली बच्चों को परिवहन करने वाले ऑटो/वैन पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने गुरूवार को ऐसे 20 ऑटो/वैन वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 70 हजार रूपये अर्थदण्ड दण्डित किया गया. वाहन चालको को कार्यवाही कर समझाईस दिया गया और सुरक्षा मानको को पूर्ण करने एवं सभी दस्तावेज दुरस्त रखने निर्देश दिया गया.
बता दें कि जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर के साथ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस.एल.लकड़ा के नेतृत्व में लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी मे गुरूवार को सेक्टर क्षेत्र के स्कूलो में निजी वाहन से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो/वैन की चेंकिग की गई जिसमंे 20 वाहनो में परमिट, फिटनेश, बीमा एवं बिना लायसेंस के मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 70 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही इन वाहन चालको को सुरक्षा मानको को पूर्ण करने ओवर लोड बच्चो का परिवहन न करने तथा वाहन के संपूर्ण कागजात पूर्ण रखने कहा गया.
यह संयुक्त कार्यवाही आगे जिले के सभी स्कूलो में संचालित होने वाले ऐसे वाहनों की चेकिंग की जावेगी साथ ही इन वाहनो का सत्यापन भी किया जावेगा स्कूल बसों में भी क्षमता से अधिक बच्चो का परिवहन करते पाये जाने पर उन पर भी कार्यवाही की जावेगी.
