कुएं में 5 ग्रामीणों की मौत, सीएम साय ने जताया दु:ख
जांजगीर-चांपा- कुएं में हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए कुएं में उतरे पांच ग्रामीण मौत के गाल में समा गए. घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है. मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस की वजह से उतरे लोगों की मौत हो गई. मृतकों ने रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंच गई है. इसके साथ एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम बुलाई गई है. एसडीआरएफ की टीम आने पर पांचों के शव को कुएं से निकाला जाएगा. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है.
मुख्यमंत्री साय ने कुंए में हुए हादसे पर जताया दुख
सीएम साय ने X में लिखा, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.
