भिलाई गोलीकांड के एक और फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई- टाउनशिप में ग्लोब चौंक के पास हुए गोली कांड के एक और फरार आरोपी सागर बाघ उर्फ डॉगी को भी दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बुधवार रात नागपुर से गिरफ्तार किया और भिलाई लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। मास्टर माइंड अमित जोश और सागर बाघ उर्फ डॉगी फरार चल रहा था. अब पुलिस ने सागर बाघ उर्फ डॉगी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
