सीएम साय ने जताया दु:ख
रायपुर- छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई. हादसे में तीन की मौत हो गई. जबकि 40 लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रद्धालु प्राइवेट बस से वृंदावन से प्रयागराज जा रहे थे.वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे. रात 1 बजे वृंदावन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे. ड्राइवर के झपकी आने से हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा. बस में से सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिसकर्मियों ने क्रेन से बुलवाकर बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्वीट
https://x.com/vishnudsai/status/1799344641965490397
छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है. बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं. उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए है.
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.
