लोकसभा चुनाव 2024: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना प्रांरभ, सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित
रायपुर- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना की तैयारियों के संबंध में प्रेसवार्ता ली. प्रेसवार्ता में बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु समस्त 11 लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना कल दिनांक 04-06-2024 प्रातः 8.00 बजे से प्रांरभ होगी. सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 33 जिला मुख्यालयों में होगी एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एक पृथक हॉल में की जावेगी. राज्य में मतगणना हेतु 94 मतगणना हॉल नियत किये गये हैं जिनमें वि.स. क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी, कोण्डागांव एवं केशकाल में दो-दो को छोड़कर शेष सभी 86 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना एक-एक हॉल में की जावेगी.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना दिवस दिनांक 04 जून, 2024 को राज्य के सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है.
11 लोकसभा क्षेत्रों में 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हेतु 11 रिटर्निंग अधिकारी, 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारी 4362 गणनाकर्मी एवं 1671 माईक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये है .
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 लोकसभा क्षेत्रों की 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 42 काउटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए है .
प्रत्येक गणना मेज पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में एक माईक्रो-ऑब्जर्वर होगा, जो केन्द्र सरकार के उपक्रम का अधिकारी होगा.
प्रत्येक हॉल में लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्र की म्टड मतगणना हेतु 6 विधानसभाओं पंडरिया, कवर्धा, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत एवं कसडोल में 21 मेजों एवं अन्य सभी 84 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 मेजों में गणना की जावेगी.
डाक मतपत्रों की गणना केवल रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय जिलों पर ही की जावेगी. डाक मतपत्रों की गणना हेतु पृथक हॉल (कांकेर एवं महासमुंद में दो-दो हॉल तथा शेष अन्य 9 लो.स. निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक हॉल) निर्धारित किया गया है एवं अधिकतम 500 डाक मतपत्र के लिये एक गणना मेज की व्यवस्था की गयी है. इसके अतिरिक्त प्री-काउंटिंग के लिये
सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचन एजेंटों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किये गये है. सभी से अपेक्षित है कि वे अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना हॉल में प्रातः 7.00 बजे तक प्रवेश कर लेवें, ताकि उन्हें असुविधा न हो .
मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी, जहॉ से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र ;च्मकमेजतपंर्द वदमद्ध होगा . मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए 01 प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की जाएगी . किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी . प्रथम स्तर में प्रवेशकर्ताओं की पहचान की जॉच करने के लिए 01 वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी .
दूसरे स्तर में राज्य सशस्त्र बल की तैनाती की जावेगी. प्रवेश के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र के आधार पर जॉच व तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी मोबाईल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश न करें .
तीसरे स्तर में मतगणना हॉल के दरवाजे में केन्द्रीय पुलिस बल (ब्.च्थ्) मौजूद रहेगा. इस स्तर पर भी सभी की तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी मोबाईल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश न करें .
मतगणना हॉल में केवल निम्नलिखित व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा सकती है –
- रिटर्निंग अधिकारी /सहायक रिटर्निंग अधिकारी
- मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर
- निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति एवं आब्जर्वर
- निर्वाचन के संबंध में डयुटी पर तैनात लोक सेवक
- अभ्यर्थी, उनका निर्वाचन अभिकर्ता तथा गणना अभिकर्ता
आयोग के नवीनतम अनुदेशों के अनुसार केन्द्र तथा राज्यों के मंत्री, राज्यमंत्री तथा उपमंत्री, नगर निगम के मेयर, नगर पंचायत/नगर पालिका के अध्यक्ष, जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष, एवं अन्य सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को गणना अभिकर्ता के रूप में नियुक्त किये जाने की अनुमति नही होगी .
आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था का क्रम निम्नानुसार होगा –
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता.
- मान्यता प्राप्त राज्यीय दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता.
- अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त राज्यीय दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता जिन्हें निर्वाचन क्षेत्र में अपने आरक्षित प्रतीकों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है.
- पंजीकृत-अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता.
- निर्दलीय अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता.
मतगणना दिवस को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 08.00 बजे से भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है .
मतगणना के परिणाम को शहर के विभिन्न स्थानों पर भी प्रदर्शन की व्यवस्था की गयी है.
