एसपी से महिला थाने की काउंसलरों की दुर्व्यवहार और पक्षपात करने की शिकायत, 7 पर कार्रवाई
दुर्ग- महिला थाने में पारिवारिक मामलों की काउंसिलिंग करने वाले 7 काउंसलरों की काउंसिलिंग में दुर्व्यवहार और पक्षपात करने की शिकायत दुर्ग एसपी के पहुंच रही थी. इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने 7 काउंसलरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए है.
मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना में पहुंचने वाले पारिवारिक मामलों की काउंसलिंग के लिए काउंसलरों की नियुक्ति की गई है. जहां पारिवारिक मामलों को परामर्श के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के पास लगातार महिला थाने में काउंसलरों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने और पक्षपात किये जाने की शिकायत पहुंच रही थी.
एसपी ने विभा सिंह, संगीता सिंह, गौरी चक्रवर्ती को दुर्व्यवहार और पक्षपात की शिकायत पर हटा दिया. वहीं सरिता सिंह, अनीस सुल्ताना, मीना सुशील और प्रभा गुप्ता को लगातार अनुपस्थिति के चलते हटाया गया है.
