आरेपियों के 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज फ्रीज कराया गया
महासमुंद- कोतवाली पुलिस और सायबर सेल ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 03 नग लैपटॉप, 13 नग मोबाईल, 20 नग सीम कार्ड, 01 नग बैंक पासबुक, 03 नग चैकबुक जप्त किया गया. साथ ही 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज किया है.
दरअसल कोतवाली पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाईल से आनलाईन IPL सट्टा खिला रहा है. पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारा तो मौके पर एक व्यक्ति मिला. जिसने अपना नाम साकेत साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी वार्ड नं 22 सुभाष नगर बताया. जिसके कब्जे से एक नग मोबाईल और 1700 रूपये नकद बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन किया तो APPA बुक एप नामक साईट के जरिए आनलाईन सटटा संचालित करना पाया गया.
विवेचना के दौरान पुलिस ने प्राप्त सबूत के आधार पर पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर जिले में घाटशीला जाकर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से 4 और आरोपियो को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों मे राहुल शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग, मुकेश चौहान (उम्र 22 वर्ष) निवासी केकराघाट धुरकोट जिला जांजगीर चांपा, जेागेन्द्र छुरा (उम्र 30 साल) निवासी सुभाष नगर महासमुंद और एक नाबालिग बालक शामिल है. सभी आरोपियों ने APPA बुक एप नामक साईट से ऑनलाईन सटटा खिलाने की बात कबूल की है.
पुलिस ने आरोपियों के द्वारा दिये गये आई.डी. में 250 से अधिक खातों में 10 करोड़ के ट्राजेक्शन की जानकारी और आरोपियों के पास से वर्तमान में 5 चालू खाता में 5 लाख रूपये मिला, जिसे पुलिस टीम ने फ्रीज कराया है. मामले मे पुलिस ने छठे आरोपी उमाशंकर चंद्राकर उम्र 28 वर्ष निवासी सुभाष नगर महासमुंद को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल शर्मा उमाशंकर चन्द्राकर को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा IPL खिलवाने के एवज में 10 हजार रूपये दे रहा था. पुलिस ने मामले मे प्रयुक्त सभी संपत्ति को जप्त कर 6 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है.
