बकरी को हैवान ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूरजपुर- जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक के द्वारा बकरी के साथ दुष्कर्म किया, eh. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके का है. विश्रामपुर के मटन मार्केट में जाहिद अपने दुकान में चार बकरियों को बांध कर रखा था. इसी दौरान आरोपी मुन्ना पर उसके दुकान में जाकर पहले चोरी की फिर बकरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला मरोड़ कर बकरी की हत्या कर दी. इधर इस घटना में जब बकरी ने चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से ने युवक ने बकरी की गर्दन मरोड़ दी, घटना में बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना का एक CCTV सामने आया है. जिसमें युवक बकरी के बाड़े में घुसते हुए दिख रहा है. उसने अपना मुंह बांध रखा है. सीसीटीवी के आधार पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
