राइस मिल में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दुर्ग- जिले के अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुथरेल स्थित राइस मिल में आज सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सोमवार को सबुह-सुबह कुथरेल के छगन लाल चाड़क राइस मिल में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में छह घंटे से ज्यादा समय लगा. दमकल कर्मियों ने कई गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया. घटना का कारण अज्ञात है.
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की दमकल टीम द्वारा कई गाड़ी पानी की बौछार कर आग को बुझाया गया. मिली जानकारी के अनुसार छगन लाल चाड़क के राइस मिल में भीषण आग लग जाने की सूचना आज सुबह 5:00 के करीब प्राप्त हुई थी. अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में लगी भीषण आग को बड़ी सावधानी से कई गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया और आग को दुसरी की तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया.
अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस आग से राइस मिल संचालक को बड़ा नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है. जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह अग्निशमन कर्मी एवं एसडीआरएफ द्वारा बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया. अग्निशमन विभाग ने किसी भी आपातकाल स्थिति के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0788- 2320120 में सूचना देने की अपील की है.
