सरपंच के घर 75 भेंड-बकरियां हो गईं चोरी, अब उन्हें ढूंढने में जुटी है पुलिस
दुर्ग- जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुजरा गाँव के सरपंच के घर से 75 मवेशियों की चोरी का मामला सामने आया है. इनमे 50 बकरी, 20 बकरा और 5 भेड़ शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम सभी मवेशी गाँव के सरपंच पिताम्बर पटेल के घर से लगे हुए सेड मे बंधे थे. रात को भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे, रविवार की सुबह जब वे सेड में पहुंचे तो सेड से सभी मवेशी गायब हो चुके थे, प्रार्थी पिताम्बर ने इसकी सूचना पाटन थाने में दी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 380, 457 के तहत FIR दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है. चोरी किए गए बकरियों व भेड़ की पांच लाख से ज्यादा की बताई जा रही है.
