ऊंची पहुंच बताकर बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी, चार शातिर गिरफ्तार
दुर्ग- नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420,467,468,471,120 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए ने बताया कि धमतरी के अर्जुनी निवासी तिवेंद्र सिन्हा ने सुपेला थाना में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी प्रार्थी पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंत्रालय और अन्य शासकीय विभाग में ऊंची पहुंच बताकर बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी की है आरोपियों ने अभी तक तक 15 से 20 युवकों से 71 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए थे आरोपियों ने न नौकरी लगाई और न ही युवकों के पैसे वापस किए जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पतासाजी में जुट गई.
इसी दौरान पुलिस में जानकारी लगी कि एक आरोपी अर्जुन मानिकपुरी अपने घर सुपेला आया हुआ है जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी अर्जुन के निशानदेही पर तरुण कश्यप को रायपुर, हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव और किशोर जायसवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी हरि विवेक डहरिया के खिलाफ पूर्व में राजनांदगांव के अम्बागढ़ चौकी और रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है.
पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस आरोपियों के पास से ठगी के पैसे से खरीदे चार पहिया वाहन और महंगे मोबाइल बरामद किया है. आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. कार्रवाई में सुपेला टीआई राजेश मिश्रा समेज उनकी टीम का योगदान रहा.
