नक्शल कनेक्शन: सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू टेकाम यहां पहुंची पुलिस, आदिवासी नेता गिरफ्तार
मानपुर-मोहला– बस्तर जन संघर्ष समन्वय समिति के संरक्षक एवं सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू टेकाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. पुलिस को सरजू टेकाम के नक्शल कनेक्शन की सूचना मिली थी जिसको लेकर आज सुबह-सुबह 4 बजे मानपुर पुलिस ने घर में आकर घर की छान बीन किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घर में कुछ भी नहीं मिलने पर एक बैग में गोला बारूद, बम रखकर घर के अंदर छोड़ कर माओवाद सफलायर के नाम से खूब मार पीट करते हुए थाना ले जाया गया है. तलाशी के दौरा वीडियों भी बनाया गया जिसमें कह रहें है कि ये सब पुलिस फंसाने के लिए घर में बैग को रखा गया है. ये सब पुलिस की चाल है. उन्होंने कहा कि पुलिस का यह रवैया बिल्कुल भी गलत है. प्रदेश एवं बस्तर के संघर्ष को कमजोर करने के लिए पुलिस और सरकार बड़े आदिवासी नेताओं को टारगेट बना रही हैं. सर्व आदिवासी समाज सर्कल छोटेबेठिया एवं बेचाघाट संघर्ष समिति ने कहा कि तिरूमल सुरुजु टेकाम की अवैध गिरफ्तारी का पुल जोर विरोध होनी चाहिए.
