जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार
कोरिया- जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटरीनदाई पहाड़ जंगल में अवैध रूप से जुआरियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है. पुलिस ने 1 लाख 42 हजार रूपये नगदी, 13 नग मोबाइल कीमती लगभग 85 हजार रूपये व 11 मोटर सायकल व 3 नग चार पहिये वाहन कुल कीमत लगभग 15 लाख रूपये कुल लगभग 17 लाख 27 हजार जब्त की है. जुआरियों के खिलाफ धारा 3 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
दरअसल एसपी कोरिया को विगत दो दिनों से बचरापोड़ी क्षेत्र में मुखबीर से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हो रही थी आरोपियों को पुलिस के मूवमेंट की भनक न लगे इसके लिए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एसपी ऑफिस, सायबर सेल एवं रक्षित केंद्र बैकुंठपुर की एक संयुक्त टीम तैयार कर छापेमारी हेतु उक्त स्थान पर जुआरियों द्वारा जुआ खेलते मुखबीर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुल 14 जुआरियों के पास से 1 लाख 42 हजार रूपये नगदी, 13 नग मोबाइल कीमती 85 हजार रूपये, 11 नग मोटर सायकल व 3 नग चार चक्का वाहन कीमती 15 लाख रूपये कुल रकम 17 लाख 27 हजार को जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना बैकुंठपुर में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर कोरबा और MCB जिलों से हैं और उनके दीगर जिलों में पुराने अपराधों का भी पता चल रहा है. वर्ष 2016 के बाद से कोरिया पुलिस की जुआं पर सबसे बड़ी कार्यवाही है.
गिरफ्तार आरोपी
- पुष्पराज पिता बच्चा लाल उम्र 39 वर्ष जाति तेली निवासी सिरमिना विदयानगर थाना पसान जिला कोरबा
- असरफ पिता इस्माइल उम्र 47 वर्ष जाति मुसलमान पुरनी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा
- अफजल अली पिता रामाधार सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी पोडी बहार कोसाबाडी थाना रामपुर जिला कोरबा
- जमरीददीन पिता सलीमुददीन उम्र 52 वर्ष निवास वार्ड क्रमांक 16 बस स्टैण्ड थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया
- अरूण कुमार बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा उम्र 45 वर्ष ग्राम सरमा थाना पसान जिला कोरबा
- भुवन दास पिता पूरन दास उम्र 57 वर्ष निवासी जुनाडीह धुरैना थाना दीपिका जिला कोरबा
- कालीचरण पिता सुरतसगा दास उम्र 54 वर्ष आजाद चौक दीपिका थाना दीपिका जिला कोरबा
- अनीश पिता अब्दुल अजीज उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा
- विनोद हंसराजानी पिता नूतनदास हंसराजानी 49 वर्ष निवासी मेन रोड कोरबा राम सागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा
- सहादत अली पिता अख्तर अली उम्र 54 वर्ष पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा
- ऋषभ सोनी पिता भुनेश्वर सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 09 तिलकनगर कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा
- यशवंत यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन सरतो थाना जांजगीर चौकी नेला जिला जांजगीर
- लकी पराशर उर्फ कुलदीप स्थापक पिता डी०के० स्थापक उम्र 38 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी चिरमिरी जिला एमसीबी
- शिवानंद तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एमसीबी
