मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, मजदूरी दर में इजाफा, देखें नोटिफिकेशन
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने देशभर में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों के लिए मनरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी में वृद्धि की है.

सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के विभिन्न राज्यों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दी जाने वाली मजदूरी में 3 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है. अब मनरेगा मजदूरों को ज्यादा पैसा मिलेगा. बढ़ी हुई दर के हिसाब से मिलने वाली मजदूरी 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी. छत्तीसगढ़ में 221 रुपए से बढ़कर 243 रुपए मजदूरी कर दी गई है.
