काम से घर लौट रही नाबालिग का अपहरण कर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बिलासपुर- कोतवाली थाना क्षेत्र प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. युवती एक दुकान में काम करती है और काम करने के बाद रात को वापस अपने घर जा रही थी इसी दौरान तीन युवकों ने बाइक में बैठाकर सुनसान जगह मे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता 16 साल की नाबालिग दुकान में काम करती है. बीती रात लगभग 9.30 बजे वो दुकान से काम कर लौट रही थी तभी तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और नाबालिग को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए. जहां अरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. उसके बाद दूसरे दिन सुबह करीब 7 बजे जहां से उठाए थे वही वापस लाकर छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना शिकायत करने पहुंची. मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जुट गई है.
