देर रात घूमने निकले युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत
रायपुर- रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली. माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक युवती की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई. डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक 40 मीटर दूर फेका गई. हादसा देर रात 1.15 बजे की बताई जा रही है. PTS माना चौक में ये दुर्घटना हुई है.

जानकारी मुताबिक युवक-युवती बाइक पर घूमने के लिए एयरपोर्ट निकले थे. इस बीच पीटीएस चौंक के पास किसी दूसरी गाड़ी ने बाइक को ठोकर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतक का नाम अमन तिवारी बताया जा रहा है. जो कि महाराजपुर कवर्धा का रहने वाला है. वहीं लड़की आडिजा पोद्दार सेक्टर 2 डीडी नगर की रहने वाली है. इस पूरे मामले को लेकर माना कैम्प थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.
