कल इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी, पेयजल की सप्लाई रहेगी प्रभावित
भिलाई- नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया के राइजिंग मेन पाइप लाईन में हुए लिकेज को संधारण कार्य किये जाने के कारण 21 मार्च को निगम भिलाई एवं निगम रिसाली के आंशिक क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा.
जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से निगम भिलाई तथा रिसाली के कुछ क्षेत्रों में पेयजल कि आपूर्ति किया जाता है. 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया राइजिंग पाइप लाईन लिकेज हो जाने के कारण उसका संधारण कार्य 20 मार्च को किया जायेगा. जिसके परिणाम स्वरूप शड्डाउन लेने पर पानी टंकी में जल भराव का कार्य नहीं होने के कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीद नगर उसी प्रकार रिसाली निगम क्षेत्र रिसाली, रूआबांधा, नेवई तथा मरोदा क्षेत्र में 21 मार्च को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा.
भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निदान के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क की स्थापना किया है. जिसका दुरभाष क्रमांक-07882294303 है. जिनमें सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है.
